suvichar
✕

पहली बार... सलमान खान करेंगे 200 करोड़ रुपये की फिल्म

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (16:52 IST)
सलमान खान जल्दी ही 'भारत' नामक फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का हिंदी रिमेक है। फिल्म के निर्देशक की बागडोर अली अब्बास ज़फर को सौंपी जा चुकी है जिनके साथ सलमान ने सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 
 
अली पर सलमान को बहुत भरोसा है और इसीलिए इस फिल्म के निर्देशक के रूप में अली को चुना गया है। इस फिल्म का निर्देशन पहले कबीर खान करने वाले थे, लेकिन अब कबीर और सलमान के संबंध सामान्य नहीं रहे। ट्यूबलाइट की असफलता ने दोनों के संबंधों का फ्यूज उड़ा दिया है। एक तरह से यह सलमान के घर की फिल्म है। जीजा अतुल अग्निहोत्री इस फिल्म के निर्माता हैं। 
 
मूल फिल्म में कोरियन हीरो कोरियाई इतिहास के विभिन्न पड़ावों से गुजरता है। कुछ ऐसा ही 'भारत' में भी नजर आएगा। सलमान खान का किरदार भारत के विभिन्न और महत्वपूर्ण पड़ावों से गुजरेगा। भारतीय इतिहास को ध्यान में रखते हुए फिल्म की स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए हैं। फिल्म में देशभक्ति की लहर भी होगी। 
 
इस फिल्म में सलमान 18 वर्ष के युवा से लेकर तो उम्रदराज व्यक्ति तक का किरदार निभाएंगे। इसके लिए विशेष तकनीक का उपयोग होगा जिसका नमूना हम 'फैन' फिल्म में देख चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान युवा किरदार में नजर आए थे। 
 
फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा। सलमान के स्टारडम और फिल्म के कैनवास को देखते हुए इसका बजट 200 करोड़ रुपये तक का है। 
 
सलमान से जुड़े लोगों का कहना है कि यह फिल्म सलमान के करियर की अत्यंत महत्वपूर्ण फिल्म है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख