Daily Horoscope
✕

सलमान खान... कार छोड़ रिक्शा में घर चले गए

Updated: बुधवार, 14 जून 2017 (18:22 IST)
इसीलिए तो सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वे कब क्या कर बैठे कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, खुद सलमान भी नहीं। 13 जून के दिन शायद सलमान अपनी कार में बैठने के लिए राजी ही नहीं थे। सुबह साइकिल पर घूम रहे थे तो शाम को आटो रिक्शा में। 
 
मेहबूस स्टुडियो में अपनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन कर रहे थे। वहीं पर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ भी अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रचार में व्यस्त थे। कैटरीना के वहां होने की खबर जैसे ही सलमान के कानों तक पहुंची वे कैटरीना से बतियाने पहुंच गए। कुछ देर दोनों ने बात की। कैटरीना को जेंटलमैन की तरह सलमान उनकी कार तक छोड़ने गए। 
इसके बाद बजाय अपनी शानदार कार में जाने के सलमान ने एक आटोरिक्शा मंगाया और घर की ओर निकल पड़े। साथ में टिप्स वाले रमेश तौरानी को भी अपने साथ बैठा लिया। लोग देखते ही रह गए और इसी तरह लोगों को हैरत में डालना ही तो सलमान को पसंद है। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख