dharma sangrah
✕

जब सलमान के आगे घुटनों पर बैठ करण ने बहाए आंसू

Updated: शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (23:39 IST)
नेहा धूपिया के चैट शो में फिल्म निर्देशक करण जौहर ने एक अनोखी बात बताई। करण के अनुसार वे अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बना रहे थे। 'साजन जी घर आए' गाने की शूटिंग शुरू करने वाले थे। काजोल सज-संवर कर तैयार थीं। इसी बीच सलमान भी पहुंचे। उनके लिए सूट तैयार था। 
अचानक सलमान ने कहा कि वे जींस और टी-शर्ट में यह गाना करेंगे। इसके जरिये नया ट्रेंड स्थापित होगा और दूल्हे जींस-टी शर्ट पहन कर शादी करेंगे। 
 
करण को लगा कि सलमान मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब करण को महसूस हुआ कि सलमान सच कह रहे हैं तो वे फूट-फूट कर रोने लगे। वे सलमान के आगे घुटनों पर बैठ कर रोते हुए कहने लगे कि आप ये मत करिए। यह मेरी पहली फिल्म है। आप सूट पहन लीजिए। आप पर अच्छा लगेगा। 
 
सलमान यह नजारा दंग रह गए। आंसू देख पिघल गए और कहने लगे चिंता मत कर। पहन लूंगा। तू रोना मत, मैं मार डालूंगा तुझे, तू रोना मत। 
 
आखिरकार करण का काम बन गया। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख