Daily Horoscope
✕

रेस 3 नहीं, यह होगी टाइगर ज़िंदा है के बाद सलमान की अगली फिल्म

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (13:42 IST)
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ लोगों को अब उनकी सिंगिंग के अलावा उनकी एक्टिंग से भी सबको अपना दीवाना बना रहे हैं। जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' रिलीज़ होने वाली है, जिसमें उनके साथ कई सितारे होंगे। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, बोमन ईरानी, ​​रितेश देशमुख और लारा दत्ता जैसे स्टार्स भी मुख्य रोल में हैं। 
 
अब इस फिल्म में एक और सुपरस्टार के होने की खबर है। दिलजीत ने एक इंटरव्यु के दौरान बताया कि इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी होंगे। फिल्म के ट्रेलर में हालांकि सलमान कही दिखाई नहीं दे रहे लेकिन दिलजीत ने कहा कि सलमान हैं फिल्म में। उनका पार्ट भी है फिल्म में। इसके अलावा ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपुत भी नज़र आ रहे हैं। सुशांत स्टार वाली ईमेज में ही फिल्म में नज़र आ रहे हैं। 

ALSO READ: भारत में सलमान खान के नए अवतार... लीक हुआ प्लॉट
 
याद है जब फिल्म के ट्रेलर के पहले फिल्म का टीज़र आया था जिसमें फिल्म की कास्ट वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। उसके आखिरी में सोनाक्षी ने कहा था देखो, सलमान भाई का कॉल आया है और टीज़र खत्म हो गया। उसी के बाद से सलमान के फैन को समझ नहीं आ रहा था कि वे इस फिल्म में हैं या नहीं। अब दिलजीत के बयान के बाद यह पक्का है कि सलमान भी फिल्म में नज़र आने वाले हैं। सलमान ने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया था। 
 
चाकरी तोलेटी द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' 23 फरवरी, 2018 को रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख