Daily Horoscope
✕

भारत में सलमान खान की हीरोइन फाइनल!

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (19:25 IST)
सलमान खान को लेकर अतुल अग्निहोत्री 'भारत' नामक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक होंगे अली अब्बास ज़फर, जिनके नाम की घोषणा हाल ही में की गई है। सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी कामयाब फिल्म बनाने के बाद सलमान के अली प्रिय निर्देशक बन गए हैं और उनकी सिफारिश से ही अली को यह फिल्म मिली है। 
 
'भारत' के अन्य कलाकारों की घोषणा नहीं हुई है। हीरोइन कौन होगी? इस पर अली, सलमान और अतुल दिमाग लड़ाएंगे। वैसे  सलमान की यह फिल्म की घोषणा होते ही हीरोइनों में इस फिल्म को पाने की होड़ मच गई है। आखिर कौन सलमान की हीरोइन नहीं बनना चाहेंगी? 

सूत्रों का कहना है कि अली इस बार सलमान के साथ ऐसी हीरोइन को लेना चाहते हैं जिसने सलमान के साथ पहले कभी फिल्म नहीं की हो। इस वजह से दीपिका पादुकोण का दावा सबसे मजबूत हो जाता है। दीपिका पहले भी कई बार सलमान के साथ फिल्म करने की इच्छा दर्शा चुकी हैं। 


 
'भारत' की शूटिंग शुरू होने में अभी काफी समय है और दीपिका को यदि ये फिल्म ऑफर होती है तो वे डेट्स एडजस्ट कर सकती हैं। दीपिका की यह शर्त हो सकती है कि उनका रोल भी दमदार हो। वैसे भी अली की 'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा और 'टाइगर जिंदा है' में कैटरीना कैफ को कुछ कर दिखाने का मौका भी मिला था। दीपिका कोशिश में भी लगी हुई हैं कि उन्हें यह फिल्म मिल जाए और बताया जा रहा है कि दीपिका लगभग फाइनल हो चुकी हैं। 
 
कैटरीना और जैकलीन का दावा थोड़ा कमजोर है। जैकलीन के साथ सलमान 'रेस 3' कर रहे हैं जबकि कैटरीना के साथ अभी-अभी सलमान ने 'टाइगर जिंदा है' की है। अनुष्का और प्रियंका अलग-अलग फिल्मों में व्यस्त हैं। 
 
यदि दीपिका पर बात नहीं बनती है तो मौनी रॉय को भी लिया जा सकता है। हालांकि मौनी को सलमान 'दबंग 3' में फिट कर रहे हैं, लेकिन दबंग 3  में मौनी के लिए गुंजाइश नहीं बनती है तो उन्हें 'भारत' में लिया जा सकता है। ये भी संभव है कि नए चेहरे को भी अवसर दे दिया जाए। 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख