Daily Horoscope
✕

भारत में सलमान खान के नए अवतार... लीक हुआ प्लॉट

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (17:10 IST)
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दिए जा रहे हैं। उन्होंने 2019 तक की प्लानिंग कर रखी है और उसी प्लानिंग में शामिल है फिल्म 'भारत'। यह फिल्म कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिन्दी वर्ज़न होगी। इस फिल्म में सलमान कुछ ऐसा करने वाले हैं जो उन्होंने आज तक नहीं किया होगा। 
 
यह कोरियाई फिल्म वहां के एक आम आदमी के द्वारा 1950 से लेकर उसके वर्तमान जीवन की कहानी बताती है। फिल्म में उस वर्ष से लेकर अब तक की कई घटनाओं को भी दर्शाया गया। 'भारत' भी इसी तरह भारतीय पृष्ठभूमि पर बनेगी। फिल्म में सलमान किसी एक नहीं बल्कि 5 किरदारों में होंगे। हालांकि यह एक ही किरदार होगा लेकिन इसमें सलमान की उम्र में बदलाव दिखाए जाएंगे। 52 वर्ष के सलमान को फिल्म में वीएफएक्स की मदद से 18 वर्ष का भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म में 1940 से लेकर उसके बाद के 70 वर्षों को दर्शाया जाएगा। 
 
सूत्र के मुताबिक सलमान 'भारत' में पांच अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगे। कोरियाई फिल्म ओड टू माई फादर के हिन्दी वर्ज़न में बन रही इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा, म्युज़िक सबका तड़का होगा। फिल्म को अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं। 
अली ने बताया कि कहानी 70 वर्षों की अवधि में फैली हुई है, इसलिए कई ऐतिहासिक चीज़ें सामने आएंगी। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में होगी जिसने भारत के अतीत से लेकर वर्तमान तक का सफर तय किया किया है। हम फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं और काम खत्म होने पर हम इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। 
 
फिल्म को अबू धाबी, स्पेन, पंजाब और दिल्ली में शूट किया जाएगा। अली ने बताया कि पिछले तीन महीनों में हमने काफी रिसर्च की है। फिल्म में भारत के विभाजन के वक़्त हुई सभी घटनाओं को दर्शाया जाएगा। भारत की शूटिंग जून 2018 से शुरू होगी। इसके पहले सलमान के लुक टेस्ट किए जाएंगे। 

Show comments

'तुम्बाड 2' में कैसे हुई आलिया भट्ट की एंट्री? सोहम शाह ने बताई पूरी कहानी

सलमान खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- पीछे का याद रखना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में छलके आमिर खान के आंसू, बोले- 30 साल तक पागल की तरह काम किया, खो दिए रिश्ते

बर्थडे स्पेशल: बॉक्स ऑफिस से फैंस के दिलों तक, ये 5 बातें प्रभास को बनाती हैं सबसे सुपरस्टार

'ये प्रेम मोल लिया' के गाने ‘झुमका पटोला’ पर सीमा पाहवा का धमाकेदार डांस, शरवरी से भूमि पेडनेकर तक बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख