Hanuman Chalisa
✕

जेल के बाद अब फिर 'रेस 3' जॉइन करेंगे सलमान भाई

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (18:01 IST)
जेल में दो रातें। हर तरफ सिर्फ सलमान की चर्चा। 1998 के काले हिरण मामले पर विचार और सलमान के जीवन का पूरा चिट्ठा निकल जाने के बाद अब सब कुछ सामान्य-सा लग रहा है। सलमान को आखिरकार बेल मिल गई है और फैंस के साथ बॉलीवुड में खुशियां मन रही है। बिना समय बर्बाद किए सलमान भी एक के बाद एक अपने कामों को खत्म करने में लगे हैं। 
 
सलमान खान के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। उन्हें अगले साल तक करीब 3 फिल्में देनी हैं, साथ में टीवी रियलिटी शो भी। फिलहाल वे 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। खबरों के मुताबिक फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद वे अब टाइटल सांग 'अल्लाह दुहाई है' की शूटिंग करेंगे। 
 
इस बारे में फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी का कहना है कि सलमान ने फिल्म के हर डिपार्टमेंट में अपना योगदान दिया है। बॉबी देओल के मेकओवर से लेकर फिल्म की स्क्रिप्ट में अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेजी शाह के कैरेक्टर तक। वे इस हफ्ते जैकलीन फर्नांडीज और फिल्म की बाकी कास्ट को जॉइन करेंगे। 
 
निर्माता ने आगे बताया कि सलमान के बाहर आने की खुशी सिर्फ फिल्म के लिए नहीं है, क्योंकि फिल्में बनती रहेंगी। हम सभी खुश और राहत इसलिए महसूस कर रहे हैं कि भाई अब बाहर हैं। सलमान खान अब बाहर हैं और फैंस को खुशी है कि उन्हें देखने का इंतजार अब 5 वर्ष तक लंबा नहीं होगा। 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख