suvichar

गायक अरिजीत सिंह ने सलमान खान से मांगी माफी

Updated: बुधवार, 25 मई 2016 (12:52 IST)
बॉलीवुड में यह बात मशहूर है कि सलमान खान किसी से नाराज हो जाए तो आसानी से माफ नहीं करते। विवेक ओबेरॉय से लेकर तो शाहिद कपूर तक को उन्होंने कभी माफ नहीं किया। बेचारे विवेक तो माफी मांगते-मांगते थक गए। गायक अरिजीत सिंह ने भी कई बार सलमान से माफी मांगी, लेकिन पलट कर सलमान ने कोई जवाब नहीं दिया। आखिरकार अरिजीत सिंह ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिख कर सलमान खान से माफी मांगते हुए विनती की है कि वे 'सुल्तान' से उनका गाना न हटवाएं। अरिजीत सिंह ने कहा कि फेसबुक पर माफी मांगने का ही आखिरी रास्ता उनके पास बचा था। बाद में उन्होंने इस माफीनामे को हटा भी दिया। 
 
सलमान से अरिजीत ने अनुरोध भी किया कि मैंने आपकी फिल्म 'सुल्तान' में जो गाना गाया है, उसे मत हटाइएगा। कम से कम मेरा एक गाना तो ऐसा हो जो मैंने आपके लिए गाया हो। 
सलमान क्यों नाराज हैं अरिजीत से... अगले पेज पर 
 

बात तब की है जब सलमान खान गिल्ड अवॉर्ड रितेश देशमुख के साथ होस्ट कर रहे थे। अरिजीत का नाम अवॉर्ड के लिए पुकारा गया। अरिजीत थोड़ा देरी से स्टेज पर पहुंचे तो सलमान ने उनसे पूछा कि क्या सो गए थे? तो अरिजीत ने जवाब दिया कि आप ने सुला ही दिया। अरिजीत का इशारा था कि सलमान कार्यक्रम को इतने बोर तरीके से होस्ट कर रहे हैं कि मैं सो गया। इस पर सलमान ने कहा कि आप गाते ही ऐसा हो कि सब सो जाते हैं। इस मजाक का सलमान को बुरा लगा और उन्होंने अरि‍जीत से दूरी बना ली। 
 
बाद में अरिजीत को महसूस हुआ कि उन्होंने कुछ गलत कर दिया है। वे लगातार सलमान से माफी मांगते रहे, लेकिन सलमान ने उन्हें अब तक माफ नहीं किया। 
Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख