dharma sangrah
✕

सलमान और अक्षय जैसे सितारों की फिल्म हुई बंद!

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2017 (17:11 IST)
बड़े जोर-शोर से सलमान खान ने अक्षय कुमार को लेकर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी जिसके सह निर्माता करण जौहर थे। दो बड़े सितारे इस तरह से संभवत: पहली बार जुड़ रहे थे। इस फिल्म का विषय क्या है, यह तो स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन बात बाहर आ गई। 
 
कहा गया कि सारागढ़ी के युद्ध पर यह फिल्म आधारित है। इसी विषय पर अजय देवगन फिल्म बनाने की लंबे समय से सोच रहे थे और उन्हें जब बात पता चली तो वे चकित रह गए। 
 
अफवाह फैली कि अजय की खातिर सलमान ने अपनी फिल्म बंद कर दी। वे समान विषय पर फिल्म बना कर अपने दोस्त अजय को नाराज नहीं करना चाहते हैं। सलमान तुरंत हरकत में आए और ट्विट किया कि उनकी फिल्म बंद नहीं हुई है। 
 
अब सूत्रों ने बताया है कि यह फिल्म बंद हो गई है। इसकी वजह बजट को बताया जा रहा है। युद्ध आधारित होने के कारण फिल्म का बजट ज्यादा होगा और इसकी लागत वसूलना मुश्किल होगा। लिहाजा फिल्म को बंद करने का निर्णय ले लिया गया है। 
 
फिलहाल अक्षय और सलमान ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। 
Show comments

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख