Daily Horoscope
✕

सलमान-शाहरुख हुए साथ... आमिर पड़े अलग-थलग!

Updated: बुधवार, 30 नवंबर 2016 (18:04 IST)
एक दौर ऐसा भी था जब सलमान और शाहरुख खान गहरे दोस्त थे। करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है और हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्में साथ की थी। फिर कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर दोनों में ऐसा विवाद हुआ कि बॉलीवुड दो खेमों में बंटा नजर आया। नफरत की आग आखिर बुझ गई और दोस्ती की रोशनी फिर जगमगा गई।  
शाहरुख और सलमान में जब पंगा चल रहा था तब आमिर खान ने सलमान से अच्छी दोस्ती निभाई। अचानक वे सलमान के नजदीक आ गए। कहने वाले कहते हैं कि आमिर मन ही मन शाहरुख की कामयाबी से ईर्ष्या करते हैं। उन्हें लगता है कि मैं ज्यादा प्रतिभाशाली हूं, लेकिन लोकप्रियता में शाहरुख बाजी मार लेते हैं। इसलिए शाहरुख-सलमान की फूट के दौरान उन्होंने सलमान को अपने से जोड़ने की भरपूर कोशिश की ताकि शाहरुख अलग पड़ जाए। 


 
इसी बीच सलमान-शाहरुख फिर एक हो गए। पार्टियों के तो अब दौर चलने लगे हैं। कभी 'मन्नत' पर सलमान तो कभी 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' पर शाहरुख। फिर याराना हो गया और आमिर को दोनों 'खान्स' ने भूला दिया है। शाहरुख-सलमान साथ हो गए और आमिर अलग-थलग पड़ गए। 
 
वैसे भी आमिर को पार्टियां पसंद नहीं है। कुछ बार शाहरुख और सलमान ने उन्हें बुलाया भी, लेकिन वे नहीं आए तो यह समझा गया कि वे उनके साथ मेलजोल नहीं रखना चाहते। 


बॉली वुड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 
 
सलमान से आमिर इसलिए नाराज हैं क्योंकि 'कुश्ती' पर आधारित फिल्म 'सुल्तान' सलमान ने यह जान कर भी कर ली कि 'कुश्ती' पर ही आधारित 'दंगल' आमिर कर रहे हैं। सलमान को इसमें कोई बुराई नजर नहीं आई और उन्हें लग रहा है कि बेवजह आमिर इस बात का मुद्दा बना रहे हैं।
 
सलमान की सुल्तान बाद में शुरू हुई और पहले रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर भी साबित हो गई। धमाका भी छोटा-मोटा नहीं, पूरे तीन सौ करोड़ का। आमिर का तनाव बढ़ाने के लिए यह बात काफी है। 
 
तनाव इतना ज्यादा हो गया है कि अच्छी-अच्छी बातें करने वाले आमिर अब सेहत का ध्यान नहीं रख रहे हैं और तनाव कम करने के लिए सिगरेट फूंके जा रहे हैं। सलमान और शाहरुख की नजदीकियों ने वैसे ही उनका टेंशन बढ़ा रखा है। 
 
Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख