Daily Horoscope
✕

सल्लू की शादी आठ दिसम्बर को

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (18:29 IST)
सलमान खान की शादी होगी या नहीं? सलमान शादी कब करेंगे? सलमान शादी किससे करेंगे? ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो लगातार पिछले कुछ वर्षों से पूछे जा रहे हैं। सलमान के पास भी इनका जवाब नहीं है और वे इनका उत्तर देते-देते थक चुके हैं।
 
बहरहाल सल्लू की शादी आठ दिसम्बर को है। थोड़ा आसान कर देते हैं। एक फिल्म का नाम है 'सल्लू की शादी' और यह फिल्म आठ दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के मेकर ने सलमान की शादी को लेकर हो रही चर्चाओं के आधार पर यह फिल्म का नाम रखा है। 
 
फिल्म के नाम से ही सलमान खान याद आते हैं और सलमान को लिए बिना ही उन्होंने पब्लिसिटी पा ली है। फिल्म का पोस्टर भी जारी हो गया है। एक लड़का शर्टलेस है और सलमान की झलक दे रहा है। उसने भी सलमान की तरह ब्रेसलैट पहन रखा है। पोस्टर पर टैग लाइन है- मैं सल्लू से शादी करके ही रहूंगी। 
 
यह आलिया नामक लड़की की कहानी है जिसकी लाइफ में कुछ समस्याएं चल रही हैं। वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है और शादी करना चाहती है तो बस सलमान के साथ। फिल्म का निर्देशन मोहम्मद इसरार अंसारी ने किया है। अर्शिन मेहता लीड एक्ट्रेस हैं। 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख