Hanuman Chalisa
✕

सैफ अली खान ने 'विक्रम वेधा' का दूसरा शेड्यूल किया खत्म, रितिक रोशन संग आएंगे नजर

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (11:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और रितिक रोशन जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2022 की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक हैं।

 
हाल ही में सैफ अली खान ने फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन किया था। 
 
ओरिजिनल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। रितिक रोशन के बाद अब सैफ अली खान ने भी फिल्म की शूटिंग का अपना दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, रिलाइंस एंटरटेनमेंट के साथ फ्राइडे फिल्मवर्क्स और वाईनॉट स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। 
 
निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि लखनऊ में सैफ का शेड्यूल 19 दिनों तक चला, जहा उन्होंने कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट की हैं। निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि रितिक और सैफ को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प अनुभव रहेगा। 
 
बताया जा रहा है कि विक्रम वेधा की कहानी विक्रम और बेताल की माइथोलॉजी से प्रेरित है, जो एक पुलिस ऑफिसर और गैंगस्टर के बीच चलती है। विक्रम वेधा की रीमेक अगले साल 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख