Hanuman Chalisa
✕

सैफ अली खान मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, संदिग्ध हिरासत में

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (11:46 IST)
मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सैफ अली खान के आलीशान अपार्टमेंट में उन पर चाकू से हमला करने वाले हमलावर की तलाश में मुंबई पुलिस ने 20 टीमें गठित की है। वहीं अब इस मामले में पुलिस को एक सफलता हासिल हुई है। सैफ पर हुए हमले के बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 
 
 
बताया जा रहा है कि पुलिस संदिग्ध को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची है। इस शख्स का चेहरा बिल्कुल सैफ के अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध से मिलता है। घटना को 30 घंटे से अधिक समय बाद पुलिस को यह सफलता मिली है। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया था कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने तकनीकी डाटा एकत्र किया है, जिसमें यह भी शामिल है कि जब अभिनेता पर ‘सतगुरु शरण’ इमारत में स्थित उनके अपार्टमेंट में चोरी की कोशिश के दौरान हमला किया गया था, तब इलाके में कितने मोबाइल फोन सक्रिय थे।
 
उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और श्वान दस्ता की मदद से खान के घर और इमारत से सबूत एकत्र किए गए हैं तथा हमलावर का पता लगाने के लिए मुंबई में कई जगहों पर तलाशी ली गई।
 
बुधवार को रात करीब ढाई बजे हुए हमले में 54 वर्षीय अभिनेता के गर्दन सहित छह जगह चाकू से वार किया गया। अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक, इमरजेंसी सर्जरी के बाद वह खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान अब भी अस्पताल में हैं।
 
सैफ अली खान के अलावा घर में काम करने वाली 56 वर्षीय स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप और एक घरेलू सहायक को भी इस घटना में ब्लेड से चोटें आई हैं। एलियामा फिलिप मामले में शिकायतकर्ता हैं। सैफ अली खान, उनकी पत्नी करीना कपूर, उनके दोनों बेटे - जेह और तैमूर सहित पूरा परिवार अपने पांच घरेलू सहायकों के साथ 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में थे।
 
पुलिस को दिए गए बयान में जेह की देख रेख करने वाली आया (नैनी) फिलिप ने कहा कि हमलावर ने एक करोड़ रुपए मांगे थे। फिलिप का हथियारबंद हमलावर से सबसे पहले सामना हुआ था। फिलिप ने बताया कि हमलावर ने उनकी ओर उंगली उठाई और चेतावनी देते हुए कहा, 'कोई आवाज नहीं'। मेड की चीख सुन कर सैफ एवं करीना बाहर आए। इसके बाद उसने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने जबरदस्ती घुसने या अभिनेता के फ्लैट में सेंध लगाने की कोशिश नहीं की, बल्कि संभवत: रात में किसी समय चोरी करने के इरादे से वह अंदर घुसा था। हमलावर सीढ़ियों के जरिए भाग निकला और फरार हो गया।  है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख