Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान तो छिछोरा है, डांस करना भी नहीं जानता... किसने कही ऐसी बात!

Updated: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (23:49 IST)
सलमान खान भारत में कितने प्रसिद्ध हैं ये बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन पाकिस्तान की टीवी एक्ट्रेस सबा कमर ने पाकिस्तानी जिंदगी चैनल के एक टॉक शो में भारतीय कलाकारों की बेइज्जती की जिसका वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन ऐसे समय वायरल हुआ है जब सबा बॉलीवुड में इरफान खान के साथ एक फिल्म के जरिये अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।  
 
इस शो में सबा के साथ एक गेम खेला गया जिसमें शो के होस्ट ने सबा से बॉलीवुड एक्टर्स को रेट देने के साथ-साथ पूछा कि यदि उन्हें भविष्य में इन हिंदी फिल्मों के अभिनेताओं के साथ काम करने का अवसर मिलता है तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी? 
बात जब सलमान खान की आई तो इस भारतीय सुपरस्टार के बारे में सबा ने ऐसी बातें बोली जिससे सलमान के सभी प्रशंसकों को गुस्सा आना स्वाभाविक है। सलमान का जब फोटो दिखा कर प्रश्न पूछा गया तो सबा ने कहा कि यह तो 'छिछोरा' है। हर किसी के साथ फ्लर्ट करता है। इसे तो डांस भी नहीं आता। सलमान के 'दबंग स्टेप' का भी सबा ने मजाक उड़ाया और कहा कि मुझे इनके साथ काम नहीं करना। 
इस एक्टर से होगा मुंह का कैंसर... अगले पेज पर

सबा को इमरान हाशमी का फोटो भी दिखाया गया। इमरान हाशमी को सीरियल किसर कहा जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों की तकरीबन सभी हीरोइनों के होंठों को चूमा है। सबा ने इमरान के बारे कहा कि मुझे मुंह का कैंसर नहीं चाहिए और इमरान को रिजेक्ट कर दिया। 
दो बच्चों का बाप कह कर इस हीरो का उड़ाया मजाक... अगले पेज पर

सबा यही नहीं रूकी। उन्हें रितिक रोशन को भी यह कह कर रिजेक्ट कर दिया कि ये मेरे टाइप का नहीं है। मैं दो बच्चों के बाप के साथ काम नहीं करना चाहतीं। 
Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख