सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rubina dilaik abhinav shukla song marjaneya out
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (14:35 IST)

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का नया गाना 'मरजानेया' हुआ रिलीज

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का नया गाना 'मरजानेया' हुआ रिलीज - rubina dilaik abhinav shukla song marjaneya out
'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों का नया गाना 'मरजानेया' रिलीज हो गया है।

 
इस गाने में रुबीना अभिनव से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं लेकिन वो उन्हें नजरअंदाज करते हैं। गाने में दोनों के बीच छोटी मोटी नोंकझोंक भी दिखाई गई है। गाने में दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने लायक है। 
 
इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है जबकि इसके लिरिक्स बब्बू के हैं। वहीं इसको म्यूजिक रजत नागपाल ने ‍दिया है। रिलीज के कुछ घंटों में ही इस गाने को यूट्यूब पर 3 लाख 79 हजार से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं।
 
बता दें कि रुबीना और अभिनव ने 21 जून 2018 को शादी की थी, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद होने लगे थे। इसके बाद दोनों बिग बॉस के घर में साथ नजर आए और उन्हें एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका मिला और एक बार फिर दोनों करीब आ गए हैं।
 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की 'चेहरे' का ट्रेलर रिलीज, नजर आईं रिया चक्रवर्ती