dharma sangrah
✕

RRR की वर्ल्डवाइड धूम, ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1100 करोड़ पार

Updated: शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (16:23 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने वर्ल्ड वाइड धूम मचा रखी है। 25 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गए हैं और इसका ऑफिशियल पोस्टर भी जारी किया गया है। भारत के अलावा इसे अन्य देशों में भी दर्शकों का प्यार मिला है। 
 
जहां तक हिंदी वर्जन का सवाल है तो चौथे सप्ताह में फिल्म को केजीएफ 2 से कड़ी टक्कर मिली है। स्क्रीन और शो की संख्या कम होने के बावजूद चौथे सप्ताह में फिल्म का प्रदर्शन ठीक रहा। 
 
चौथे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 3 करोड़ रुपये, शनिवार 3.30 करोड़ रुपये, रविवार 3.75 करोड़ रुपये, सोमवार 1.20 करोड़ रुपये, मंगलवार 1.32 करोड़ रुपये, बुधवार 1.13 करोड़ रुपये और गुरुवार को 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चार सप्ताह में हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 258.51 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
आरआरआर के हिंदी वर्जन ने पहले सप्ताह में 132.59 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 76 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 35.20 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह में 14.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
आरआरआर के हिंदी वर्जन ने 50 करोड़ का आंकड़ा तीसरे दिन, 100 करोड़ का आंकड़ा 5वें दिन, 150 करोड़ का आंकड़ा 9वें दिन, 200 करोड़ का आंकड़ा 13वें दिन, 225 करोड़ का आंकड़ा 17वें दिन और 250 करोड़ का आंकड़ा 23वें दिन पार किया। 

Show comments

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख