dharma sangrah
✕

सिंघम और सिम्बा से अलग होगी सूर्यवंशी, रोहित शेट्टी ने बताया- कैसा होगा अक्षय का किरदार

Updated: रविवार, 19 मई 2019 (12:59 IST)
रणवीर सिंह के साथ सुपरहिट फिल्म 'सिम्बा' देने के बाद अब रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में जुट गए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी होगी। फिल्म में अक्षय एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी के रोल में नजर आएंगे। 
 
रोहित की पिछली फिल्मों यानी 'सिंघम सीरीज' और 'सिम्बा' में भी लीड एक्टर अजय देवगन और रणवीर सिंह पुलिस अफसर की भूमिका में थे और अक्षय भी उसी भूमिका में हैं। रोहित का कहना है कि अक्षय का किरदार अजय और रणवीर के किरदार से बिल्कुल अलग होगा और फिल्म की कहानी भी 'सिम्बा' और सिंघम सीरीज' से अलग होगी।
 
रोहित शेट्टी ने कहा कि अक्षय की सूर्यवंशी, सिंबा और सिंघम से पूरी तरह अलग है। सूर्यवंशी वर्दी नहीं पहनता और वह बहुत ही स्टाइलिश है जबकि सिम्बा थोड़ा बिगड़ैल टाइप का था। इसके अलावा सूर्यवंशी का डिपार्टमेंट भी काफी अलग तरह का है। एक बात और कि जहां सिंघम भ्रष्टाचार से लड़ता है वहीं सूर्यवंशी आतंकवाद से लड़ता है। 
 
'सूर्यवंशी' की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई। सिम्बा फिल्म के में ही रोहित ने अपनी इस फिल्म की झलक दिखा दी थी। कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर भी होंगे। वही, 'बधाई हो' में नजर आईं एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्षय की मां के रोल में नजर आएंगी। सूर्यवंशी अगले साल रिलीज हो होगी।

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख