ramcharitmanas
✕

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा!

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (16:28 IST)
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अजय देवगन की 'सिंघम' फ्रेंचाइजी और रणवीर सिंह की सिम्बा शामिल है। वहीं अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' जल्द ही रिलीज होने जा रही है।

 
वहीं अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाले हैं। बताया जा रहा की रोहित शेट्टी एक वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। पुलिस आधारित इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इस सीरीज का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सिड और रोहित पिछले कुछ समय से एक कॉलेबोरेशन पर चर्चा कर रहे हैं और इस वेब शो के साथ आखिरकार बन बन गई हैं। इस सीरीज की शुरुआत अगले साल होगी। इसे नए निर्देशक सुशांत प्रकाश द्वारा निर्देशित किया जाएगा। 
 
रोहित शेट्टी इस सीरीज को प्रोड्यूस करने वाले हैं। रोहित न केवल सीरीज का निर्माण करेंगे बल्कि शो रनर भी होंगे। रोहित इस सीरीज की स्क्रिप्ट और एक्शन सीन्स पर बारीकी से काम कर रहे हैं। इस सीरीज को लेकर विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और टाइगर श्रॉफ के नाम की चर्चा बीते कई दिनों से चल रही थी। 
 

Show comments

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोरा, अबाया पहनने पर मचा बवाल, हुईं ट्रोल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख