सम्बंधित जानकारी
- क्या आदित्य धर लेकर आएंगे 'धुरंधर 3'? मेकर्स के इशारे से बढ़ी हलचल
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई शक्ति कपूर की मौत की अफवाह, एक्टर ने दी कड़ी चेतावनी
- 50 रुपए में हुई थी आमिर खान की पहली शादी, रीना दत्ता संग भागकर रचाया था ब्याह
- सलमान खान के भाई अरबाज खान ने मुंबई में किया करोड़ों का प्रॉपर्टी सौदा, इतने करोड़ में बेचा लग्जरी फ्लैट
- 'सरके चुनर' गाना विवाद: संजय दत्त के बाद नोरा फतेही ने भी मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा
रीवा अरोड़ा संग डिलीवरी बॉय ने की बदसलूकी, एक्ट्रेस को बुलाना पड़ी पुलिस
ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री रीवा अरोड़ा के लिए पिछला कुछ समय काफी तनावपूर्ण रहा। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं रीवा ने हाल ही में एक ऐसी घटना साझा की है, जिसने ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रीवा अरोड़ा ने दावा किया है कि एक डिलीवरी एजेंट ने उनके और उनके परिवार के साथ गाली-गलौच की, जिसके बाद उन्हें पुलिस को बुलाना पह़ा। रीवा ने बताया कि 26 अप्रैल को एक रूटीन ग्रोसरी डिलीवरी के दौरान उन्हें करीब 40 मिनट तक मानसिक प्रताड़ना और मौखिक दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान रीवा ने कहा, यह पूरी घटना 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुई। मैंने एक मशहूर क्विक-कॉमर्स ऐप से कुछ सामान ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी एजेंट सामान लेकर घर पहुंचा, तो उसका व्यवहार शुरू से ही बेहद रूखा और अनुचित था।
रीवा ने बताया कि उन्होंने स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन एजेंट लगातार बदतमीजी करता रहा। जब मामला बिगड़ने लगा, तो रीवा की मां, निशा अरोड़ा ने बीच-बचाव किया और एजेंट को शांति से समझाने की कोशिश की। लेकिन शांत होने के बजाय, डिलीवरी एजेंट का व्यवहार और भी आक्रामक हो गया।
घटना तब और गंभीर हो गई जब रीवा की बहन, मुस्कान अरोड़ा का सामना उस एजेंट से लिफ्ट में हुआ। रीवा ने आरोप लगाया कि लिफ्ट में भी उस व्यक्ति ने अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल जारी रखा। रीवा ने कहा, उसकी भाषा बहुत ही भद्दी और अपमानजनक थी। यह कोई एक बार की टिप्पणी नहीं थी, बल्कि वह बिना किसी उकसावे के लगातार चिल्ला रहा था और गलत शब्दों का प्रयोग कर रहा था।
अभिनेत्री ने बताया कि उनके परिवार ने लगभग 30 से 40 मिनट तक इस मौखिक उत्पीड़न को झेला। जब वह एजेंट बिल्डिंग से निकलने लगा, तो रीवा और उनके परिवार ने उसे नीचे जाकर रोका और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रीवा अरोड़ा ने मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
अभिनेत्री ने कहा, हमारे पास पुलिस को बुलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। पुलिस ने बहुत तत्परता दिखाई और तुरंत कार्रवाई की। फिलहाल मामला उचित कानूनी चैनलों के माध्यम से आगे बढ़ रहा है।
