बॉबी देओल के दमदार 'बंदर' अवतार के कायल हुए सनी पाजी, कही दिल की बात
निखिल द्विवेदी की सैफरन मैजिकवर्क्स द्वारा निर्मित और ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से बनी, 'बंदर' का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसमें बॉबी देओल लीड रोल में हैं। इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ। और फ़िल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फ़िल्मों में से एक है 'बंदर', जिसमें बॉबी देओल एक बेहद खूंखार और अलग अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म उनके और बॉबी के बीच का पहला कोलैबोरेशन है।
इस फ़िल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोंसले जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
लोग इसकी रॉ इंटेंसिटी और अनुराग कश्यप की इस डार्क दुनिया में बॉबी के ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच, सुपरस्टार सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर टीज़र की तारीफ करते हुए अपने भाई को “लॉर्ड बॉबी” कहकर चियर किया है।
फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए सनी देओल ने अपने भाई की तारीफ करते हुए लिखा, कितने अच्छे लग रहे हो मेरे लॉर्ड बॉबी। #Bandar 5 जून को सिनेमाघरों में।
'बंदर' का टीज़र एक ऐसी जंगली और अनप्रिडिक्टेबल एनर्जी लेकर आया है, जो आजकल की फ़िल्मों में कम ही देखने को मिलती है। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई इस फ़िल्म में बॉबी देओल एक कमाल के डिस्को-एरा अवतार में नज़र आ रहे हैं, जिसमें क्लासिक गाना 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' का रीइमैजिन किया हुआ वर्ज़न और भी जान फूंक रहा है।
टीज़र जब अपनी पूरी मस्ती और अफरा-तफरी वाले मूड में होता है, तभी अचानक इसमें एक डार्क मोड़ आता है और यह अनुराग कश्यप की सिग्नेचर वाली गहरी और इंटेंस दुनिया में बदल जाता है।
'बंदर' को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी शानदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी, निखिल द्विवेदी की 'सैफरन मैजिकवर्क्स' द्वारा निर्मित और ज़ी स्टूडियोज के सहयोग वाली यह फ़िल्म 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें