dharma sangrah
✕

टमाटर की बढ़ती कीमतों से सुनील शेट्टी भी हुए परेशान, बोले- आजकल कम खा रहा हूं...

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (11:36 IST)
Suniel Shetty on rising tomatoe price: देशभर में इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इस वजह से आम आदमी की थाली से टमाटर बिल्कुल गायब ही हो गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों से केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारें भी परेशान है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे उन्हें भी टमाटर की बढ़ती कीमतों की वजह से टेस्ट के साथ समझौता करना पड़ रहा है।
 
आजतक से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि टमाटर की बढ़ती कीमतों का असर उनकी रसोई पर भी पड़ा है। वे इन दिनों कम टमाटर खा रहे हैं। लोगों को लगता है कि वे इतने बड़े सुपरस्टार हैं तो ये चीजें उन्हें प्रभावित नहीं करती होंगी। हालांकि ऐसा नहीं है। 
 
सुनील शेट्टी ने कहा, मेरी पत्नी माना केवल एक या दो दिन की ही स‍ब्जी खरीदगी हैं। हमें फ्रेश सब्जियां खाना अच्छा लगता है। टमाटर के दाम इस वक्त आसमान छू रहे हैं, इसका असर हमारे किचन में पड़ता दिख रहा है। मैं रेस्टोरेंट चलाता हूं, इसकी वजह से मुझे भी सब्जियां खरीदने के लिए मोलभाव करना पड़ता है।
 
एक्टर ने कहा, आजकल मैं टमाटर कम खाता हूं। लोगों को लगता है कि हम फिल्मस्टार्स को घर की समस्याएं पता नहीं रहती है। हालांकि कभी-कभी हम नॉर्मल लोगों से ज्यादा अवेयर रहते हैं।
 
बता दें कि सुनील शेट्टी एक्टर के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनके कई होटल्स और रेस्टोरेंट हैं। एक्टर का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख