Daily Horoscope
✕

अपनी बीमारी के बारे में जानिए क्या बोले ऋषि कपूर

Updated: रविवार, 27 जनवरी 2019 (16:45 IST)
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर बीते साल सितंबर से न्यूयार्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर को कौन सी बीमारी हुई है इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। ऋषि की पत्नी नीतू कपूर उनके साथ न्यूयॉर्क में ही मौजूद हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी सेहत की जानकारी शेयर करती रहती हैं। 
 
अब ऋषि कपूर खुद मीडिया के सामने आए और अपनी बीमारी को लेकर बात की। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में बताया कि मेरा ट्रीटमेंट चल रहा है। उम्मीद है मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा और भगवान ने चाहा तो वापसी भी करूंगा। ये इलाज एक लंबी प्रक्रिया है और किसी भी व्यक्ति को इस प्रक्रिया से गुजरने के लिए गजब का धैर्य चाहिए, जिसकी मुझमें कमी है। 
 
उन्होंने फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अभी फिल्मों के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं बस अपने आपको रिलैक्स माइंड के साथ रिफ्रेश करना चाहता हूं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ऋषि की ट्रीटमेंट ठीक रही तो वे अप्रैल में मुंबई वापस लौट सकते हैं।
 
ऋषि कपूर ने पहली बार अपनी बीमारी को लेकर इस तरह का अपडेट दिया है। न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान ऋषि कपूर की कई तस्वीरें आई थीं जिसमें वह बीमार नजर आए थे। उनकी पत्नी नीतू कपूर कई बार सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए उनकी सेहत के बारे में जानकरी देती रहती है। ऋषि कपूर की भारत वापसी की खबर उनके फैंस के लिए सुकून भरी है। 
 
ऋषि कपूर अपनी पिछली फिल्म 'मुल्क' से काफी चर्चा में रहे थे। ऋषि कपूर आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म राजमा चावल में नजर आए थे। अपना इलाज कराने के लिए 29 सितंबर को न्यूयॉर्क गए थे। इसके बाद 1 अक्टूबर को ऋषि अपनी मां कृष्णा राज कपूर का निधन के वक्त भी भारत नहीं आ पाए थे। इसके बाद मीडिया में उन्हें कैंसर होने की खबर वायरल हुई थी।

Show comments

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख