Hanuman Chalisa
✕

'सैराट' की खूबसूरत रिंकू अब वैलेंटाइन डे पर दिखेंगी मराठी फिल्म 'कागर' में

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (16:30 IST)
मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की खूबसूरत एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु ने अपने चुलबुले अंदाज़ से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में उनके साथ एक्टर आकाश थोसर भी थी। आकाश ने तो अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ा लिया लेकिन फैंस रिंकू की अदाकारी के लिए इंतज़ार में थे। अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि जल्द ही यह एक्ट्रेस अपनी दूसरी फिल्म में नज़र आने वाली हैं। 
 
जी हां, 2016 में नागराज मंजुले की सैराट में चुलबुली आर्ची के किरदार निभाने वाली रिंकू जल्द ही एक और मराठी फिल्म में नज़र आने वाली हैं। खास बात यह है कि वे इस फिल्म में बिल्कुल अलग किरदार में होंगी। रिंकू की दूसरी फिल्म है 'कागर'। फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है जिसमें रिंकू का अलग ही अवतार दिख रहा है। साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट भी घोषित की गई है। 
 
फैंस रिंकू को देखने के लिए फिल्म 'कागर' का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। अब फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज़ डेट भी सामने आई। रिंकू इसमें खूबसूरत साड़ी पहने हुए है। ज्वेलरी पहने और मेकअप किए हुए वे एक परदे के पीछे खड़ी नज़र आ रही हैं। फिल्म का इंतज़ार दर्शकों को है। मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट 14 फरवरी 2019 घोषित की है। यानी अगले वर्ष के वैलेंटाइन मौके पर रिंकू का जादू चलने वाला है। 

 
इस मराठी फिल्म को मकरंद माने निर्देशित कर रहे हैं। निर्देशक का कहना है कि उन्होंने फिल्म को लेकर बहुत विचार किया। इसकी कहानी को लेकर वे उत्साहित हैं और बताते हैं कि रिंकू के नए अवतार को देखकर हर कोई चौंक जाएगा। फिल्म की शूटिंग जारी है। रिंकू की डांस प्रक्टीस वीडियोज़ भी सामने आई हैं। हालांकि फिल्म के बारे में जानकारी के लिए इंतज़ार करना होगा। 

Show comments

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख