Narak Chaturdashi
✕

अली फजल से मिलने को बेताब ऋचा चड्ढा ने पूछा- ‘Lockdown कब खत्म होगा,’ तो Netizens बोले- एंटी नेशनल

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (16:09 IST)
ऋचा चड्ढा और अली फजल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनकी शादी टल गई। ऋचा चड्ढा इन दिनों मुंबई में हैं तो वहीं अली फजल दिल्ली में रह रहे हैं। ऋचा अपने मंगेतर अली फजल को काफी याद कर रही हैं, ऐसे में उन्होंने पूछ लिया कि लॉकडाउन कब खत्म होगा। लेकिन कुछ लोगों को एक्ट्रेस का यह सवाल पसंद नहीं आया और उन्हें एंटी-नेशनल कहना शुरू कर दिया। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने इस मामले पर खुलकर बात की।



एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा चड्ढा ने बताया, “मुझे ट्विटर पर एंटी-नेशनल कहा गया, क्योंकि मैंने यह पूछ लिया था कि लॉकडाउन कब खत्म होगा। जब स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब हम इसपर कुछ फैसला करेंगे।”



एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़ी कई बातें भी बताईं। उन्होंने कहा, “मैं और अली सारी चीजें खुद ही संभाल रहे थे। आमंत्रण अभी तक नहीं भेजे गए थे, लेकिन हमने अन्य चीजें पूरी कर ली थीं, जिसे आखिरी समय पर रद्द करना पड़ा।”



इससे पहले अली फजल ने बताया था कि उन्होंने ऋचा को कैसे प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में अली ने बताया, “यह अचानक ही हो गया। सच कहूं तो मेरे पास अंगूठी तक नहीं थी। मुझे लगा कि यही सही मौका है, इस प्लैनेट की बेस्ट जगह है और मुझे लगा कि चांस मिस नहीं करना चाहिए।”

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख