Daily Horoscope
✕

रीमा लागू के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये कलाकार

Updated: गुरुवार, 18 मई 2017 (19:17 IST)
हिंदी और मराठी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रीमा लागू का 18 मई को निधन हो गया। देर रात अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 59 साल की थीं। स्वस्थ रीमा का अचानक इस तरह से चले जाने की खबर जिसने भी सुनी वह दंग और दु:खी हो गया। मुंबई में 18 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हिंदी और मराठी फिल्मों से जुड़े कलाकार नजर आए। (फोटो : Ashish Vaishnav / Indus Images) 
 
उनके परिवार में पुत्री मृण्मयी हैं, जो रंगकर्मी और फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने ही अपनी मां को यहां ओशिवरा शवदाहगृह में मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय रिषी कपूर, काजोल, तन्वी आजमी, श्रेयस तलपड़े, राकेश बेदी, अनंग देसाई, रजा मुराद, सुलभा आर्या और अशोक पंडित आदि फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं।
 
अभिनेता आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ, सचिन पिलगांवकर अपनी बेटी श्रिया के साथ रीमा लागू के आवास पर पहुंचे। अभिनेत्री रेणुका शहाणे भी उनके घर पहुंचीं। मुंबई में जन्मी रीमा लागू ने थियेटर से कॅरियर शुरू किया था जहां उन्होंने कई मराठी नाटकों में अभिनय किया। बाद में उन्होंने इसे पूर्णकालिक पेशा बना लिया।
 
उन्होंने 30 साल की उम्र में मंसूर खान की ‘कयामत से कयामत तक’ में काम किया था। वह जूही चावला की मां कमला सिंह के किरदार में थीं। रीमा लागू ने बड़े पर्दे पर सलमान खान, शाहरख खान, गोविंदा और माधुरी दीक्षित समेत कई अदाकारों की मां का किरदार अदा किया।

ऋषि कपूर और किरण कुमार 

काजोल 

रजा मुराद 

किरण कुमार 

श्रेयस तलपदे 

सचिन 
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख