manglik dosh calculator
✕

अक्षय कुमार संग टूटी सगाई पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यह बात भूल चुकी हूं...

Updated: बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (14:56 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थे। दोनों ने पहली बार 1994 में फिल्म 'मोहरा' में साथ काम किया था। उनका ऑन-स्क्रीन रोमांस असल जिंदगी के प्यार में बदल गया था। 

 
अक्षय और रवीना टंडन का प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों सगाई भी कर ली थी। हालांकि, बाद में दोनों ने सगाई तोड़ दी और अपनी राहे जुदा कर ली। अब सालों बाद रवीना टंडन ने अपनी टूटी सगाई को लेकर बात की है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग उनकी टूटी सगाई पर अभी भी क्यों चिपके हैं? आगे क्यों नहीं बढ़ते? उन्होंने कहा, 'सालों बाद भी यह चीज गूगल पर सामने आ जाती है, वह भी ऐसे जैसे इस सगाई में जो भी लोग शामिल थे उनके बीच कोई बड़ा विवाद हुआ हो।
 
रवीना ने कहा, एक बार जब मैं उनकी (अक्षय) की जिंदगी से बाहर निकल आई तो मैं किसी और को डेट कर रही थी और वह किसी और को डेट करने लगे थे। तो फिर कहां से जलन आएगी? वह यह बात भूल चुकी हूं कि उनकी कभी अक्षय कुमार के साथ सगाई हुई थी। 
 
उन्होंने कहा, हम 'मोहरा' के दौरान एक हिट जोड़ी थे और अब भी, जब हम सामाजिक रूप से एक-दूसरे से टकराते हैं, हम सभी मिलते हैं, हम सभी चैट करते हैं। हर कोई आगे बढ़ता है। लड़कियां हर हफ्ते कॉलेजों में अपने बॉयफ्रेंड बदलती रही हैं, लेकिन एक सगाई जो टूटी हुई है, वह अभी भी मेरे सिर पर अटकी हुई है, मुझे नहीं पता क्यों। 
 
गौरतलब है कि रवीना टंडन से ब्रेकअप के बाद अक्षय कुमार ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई थी। वहीं रवीना टंडन ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की। दोनों की अपनी-अपनी लाइफ में बेहद खुश है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख