Hanuman Chalisa
✕

रवीना टंडन राजनीति में क्यों नहीं आना चाहतीं?

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (16:06 IST)
अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि उनके अंदर हमेशा ‘‘मुखर कार्यकर्ता जैसी प्रवृत्ति’’ रही है, लेकिन राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।
 
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं उस तरह की व्यक्ति हूं जो किसी पार्टी लाइन से नहीं जुड़ सकती और मुझे कमोबेश सभी राजनीतिक पार्टियों से समस्या है। ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसकी विचारधारा मुझसे मिलती हो। ऐसे कुछ लोग हैं जिन पर मैं विश्वास करती हूं लेकिन मुझे एक आजाद आवाज बने रहना पसंद है।’’ 42 वर्षीय रवीना ने कहा है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के शोर शराबे में गुम होने के बजाय अपना विचार रखना पसंद करेंगी।
 
रवीना ने बताया, ‘‘मैं किसी को यह नहीं बताने जा रही हूं कि मैं क्या कह सकती हूं या मुझे क्या कहना चाहिए या फिर मेरी संवेदनशीलता क्या है। अगर मेरी संवेदनशीलता यह कहती है कि कुछ गलत है, लेकिन पार्टी उस पर ‘वाह वाह’ करती है तो मैं यह नहीं कर सकती। इसलिए मैं किसी राजनीति में शामिल होने के बजाय अपनी आवाज बेधड़क कहने में यकीन रखती हूं।’’ 
 
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए रवीना कहती हैं ‘‘जी हां, ऐसे कुछ लोग हैं जिनके बारे में मैं सोचती हूं कि वे अच्छा काम कर रहे हैं जबकि उनके आसपास के लोग अच्छा काम उस तरह से नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अमुक पार्टी का समर्थन कर रही हूं।’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘आज अगर आप यह कहते हैं कि आपको अपने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पर गर्व है तो आपको ट्रोल किया जाएगा। जब हम यह कहते हैं कि इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, तब हम गौरवान्वित होते हैं। लेकिन आज ऐसा कहना किसी प्रतिबंध के समान है। अगर मोदीजी या राहुल गांधी की प्रशंसा करते हैं तो लोग यही कहेंगे कि आप उनकी राजनीतिक समर्थक हैं।’’(भाषा) 
Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख