sundarkand

लॉकडाउन की वजह से गांव में 3 महीने रहने के बाद घर लौटीं रतन राजपूत

Updated: शनिवार, 23 मई 2020 (10:26 IST)
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से बहुत से लोग अपने घरों से दूर फंस गए हैं। लेकिन अब लॉकडाउ में कुछ‍ ढील मिलने से लोग अपने घर जा रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत भी लॉकडाउन की वजह से 3 महीने से एक गांव में फंस गई थीं।  जहां उन्हें सुविधाओं के अभाव के कारण काफी परेशानियां भी उठानी पड़ीं।

 
किन घर परिवार से तीन महीने तक दूर रहने के बाद आखिरकार अब रतन अपनों से मिल पाएंगी।  21 मई को रतन ने गांव में अपना आखिरी डिनर बनाया और अब अपने घर लौट गईं हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी है। गांव में आखिरी रात रतन ने लिट्टी चोखा बनाया। 
 
वीडियो में रतन राजपूत बिहार की स्पेशल डिश लिट्टी चोखा बनाती नजर आ रही हैं। रतन के इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया और खूब कमेंट्स किए। रतन बिहार से हैं, तो गांव में रहने में उन्हें कोई ज्यादा समस्या नहीं आई। इस दौरान उन्होंने लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने से लेकर बिना बिजली के रहने की कला सीखी।
 
बता दें कि रतन राजपूत एक प्रोजेक्ट के लिए किसी गांव में गई थीं। इस बीच लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया और वो वहीं फंस गईं। गांव में फंसने के बावजूद बिना सुख-सुविधा के भी रतन ने कम सामान में खुद को खुश रखा। वे यूट्यूब पर आईं और फैंस के साथ गांव में अपने रूटीन के बारे में बताया।
 

Show comments

'मिर्जापुर: द मूवी' से 'विंध्यवासिनी की जय हो' म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, श्रिया और हर्षिता के डांस ने मचाई धूम

BMW के ब्रांड एंबेसडर बने रणवीर सिंह, नई 7 सीरीज के लॉन्च पर दिखा दमदार अंदाज

Bigg Boss 20: घर में कनिका मान और गुल्लू की बढ़ती नजदीकियां, माही विज-आम्रपाली दुबे में कैटफाइट!

नीना गुप्ता के प्रेग्नेंट होने की उड़ी अफवाह, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा करारा जवाब

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख