dharma sangrah
✕

बायोपिक फिल्म में मुख्य किरदार निभाना चाहती हैं रसिका दुग्गल

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (14:57 IST)
रसिका दुग्गल ने अपनी एक्टिंग स्किल से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वे इस लॉकडाउन की परिस्थिति में घर से काम कर रही हैं। रसिका दुग्गल का सपना है कि वो किसी बायोपिक प्रोजेक्ट में काम करें।

 
रसिका ने एक इंटरव्यू के दौराना बताया कि मेरी ख्वाहिश है कि मैं एक बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाऊं। अभिनेत्री ने हामिद, किस्सा और मंटो जैसी फिल्मों में काम किया है और अपने काम से प्रभावित भी किया है। इसके अलावा मिजार्पुर और दिल्ली क्राइम जैसी वेब सीरीज से भी उन्हें काफी नाम मिला है।
 
रसिका अब कुछ मजेदार चीजें करने के लिए कमर कस रही है। राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म 'लुटकेस' में वे कॉमेडी रोल निभा रही हैं। इसमें उनके साथ कुणाल खेमू, गजराज राव, रणवीर शौरी और विजय राज भी हैं।
 
रसिका ने कहा, मैंने पहले थिएटर में बहुत सारे कॉमेडी रोल किए हैं और इसका जमकर आनंद लिया है। मुझे लगता है कि यह मेरे स्वभाव में है। लेकिन मुझे अब तक ऐसे रोल करने के मौके नहीं मिले थे।
 
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें कुणाल को एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, लेकिन जब उसे 2000 रुपए के नोटों से भरा एक लावारिस सूटकेस मिलता है तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। दूसरी ओर, फिल्म में एक चालाक विधायक (गजराज राव), एक पुलिस अधिकारी (रणवीर शौरी), और एक डॉन (विजय राज) भी हैं।
 

Show comments

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों ठुकराया था एकता कपूर के शो का ऑफर?

इमरान खान के समर्थन में उतरीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और सबा आजाद, FRRO के नोटिस पर बॉलीवुड में छिड़ी बहस

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, अनुराग बासु करेंगे निर्देशन

रामायण का दूसरा इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रावण और भगवान राम के बीच महासंग्राम की झलक

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख