dharma sangrah
✕

स्वरा भास्कर की एडल्ट कॉमेडी सीरिज़ 'रसभरी' से प्रसून जोशी नाराज

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (13:12 IST)
गीतकार प्रसून जोशी ने स्वरा भास्कर की नई वेबसीरिज़ रसभरी के कुछ दृश्यों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। प्रसून ने कहा है कि इस तरह के कंटेंट पर निर्माता को अधिक जिम्मेदार होने की जरूरत है। 
 
रसभरी वेबसीरिज़ नंद (आयुष्मान सक्सेना) नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने शिक्षक (स्वरा) पर मर मिटता है। टीचर को लेकर वह सेक्स जुनूनी हो जाता है। 
 
प्रसून ने फटकार लगाई और कहा कि उन्हें मनोरंजन के नाम पर बच्चों को बख्श देना चाहिए और इस तरह के कंटेंट से बचना चाहिए। प्रसून ने एक सीन का उल्लेख किया है।  


 
प्रसून ने ट्वीट किया है -दुःख हुआ। वेब सिरीज़ #rasbhari में असंवेदनशीलता से एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए एक वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है। आज रचनाकारों और दर्शक सोचें बात मनोरंजन की नहीं, यहाँ बच्चियों प्रति दृष्टिकोण का प्रश्न है, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है या शोषण की मनमानी।
 
स्वरा भास्कर कैसे चूकती। उन्होंने प्रसून जोशी को जवाब दिया है- उचित सम्मान के साथ कहना चाहूंगी कि हो सकता है आप इस दृश्य को गलत समझे। यह सीन आपके वर्णन से बिलकुल विपरीत है। 
 
सीन में बच्ची अपनी मर्जी से नाच रही है और उसका पिता शर्मिंदा महसूस कर रहा है। यह नृत्य उत्तेजक नहीं है और बच्ची नहीं जानती कि समाज उसे कामुकता भरी निगाह से देखेगा। यही बात दृश्य के जरिये दिखाने की कोशिश की गई है। 

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख