dharma sangrah
✕

रेप केस : पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (19:18 IST)
'नागिन 3' पर्ल वी पुरी को बीते दिन रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। अब एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
 
इससे पहले पर्ल की दोस्त एक्‍ट्रेस करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को जमानत दिए जाने की खबर शेयर की थी। लेकिन ताजा खबरों के अनुसार पर्ल को जमानत नहीं बल्कि न्यायिक हिरासत में लिया गया है। 
 
करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर पर्ल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'सत्यमेव जयते। हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है।' इस पोस्ट में करिश्मा ने आईस्टैंडविथपर्लवीपुरी, ट्रुथनेवरहाइड्स, पीवीपी जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया था। 
 
बता दें कि पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में कई सेलेब्स आगे आए हैं। विकास कलंत्री, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी और अली गोनी समेत कई सेलेब्स ने पर्ल पर लगे आरोपों को गलत बताया है। 
 
बताया जा रहा है कि ये मामला 4 साल पुराना है लेकिन केस अब दर्ज हुआ है। पर्ल वी पुरी पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। खबरों के अनुसार बच्ची की मां पर्ल के साथ एक टीवी शो में काम कर चुकी हैह और उसके पति ने ये केस दर्ज करवाया है। इस मामले में पर्ल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख