Hanuman Chalisa

फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे रणवीर सिंह, अनिल कपूर से है खास रिश्ता

Updated: रविवार, 6 जुलाई 2025 (11:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
लेकिन क्या आपको पता है फिल्मों में आने से पहले रणवीर सिंह क्या काम करते थे। फिल्मों में आने से पहले रणवीर एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कॉपीराइटर का काम करते थे। उन्होंने ओगिल्वी और माथर और जे. वाल्टर थॉम्पसन जैसी विज्ञापन एजेंसियों में एक कॉपीराइटर के रूप में काम किया था। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया था कि वह वह प्रोडक्शन हाउस में जाकर अपना पोर्टफोलियो दिया करते थे, लेकिन डायरेक्टर उसे कचरे के डब्बे में फेंक देते थे। इन पोर्टफोलियो को बनाने में काफी मेहनत लगती थी, लेकिन इसके बावजूद भी कहीं काम नहीं मिल रहा था।
 
इतना ही नहीं काम की तलाश में रणवीर सिंह रेस्टोरेंट और नाइट क्लब्स में फिल्ममेकर्स का पीछा किया करते थे, ताकि उन्हें फिल्मों में एक बार मौका मिल जाए। इसके अलावा वह लोगों के फोन से नंबर चुराया करते थे, जिससे फिल्ममेकर्स को कॉल करके यह कह सकें कि उन्हें फिल्मों में एक मौका चाहिए।
 
रणवीर सिंह का अनिल कपूर से भी खास रिश्ता है। अनिल कपूर की पत्नी और रणवीर की मां दोनों सगी बहनें हैं। हालांकि रणवीर सिंह को इसका कोई फायदा नहीं मिला, उन्हें इंडस्ट्री में आने के लिए तगड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे'... अधूरा रह गया किशोर कुमार का यह सपना

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख