suvichar

प्रिया प्रकाश करेंगी रणवीर के साथ फिल्म!

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (11:10 IST)
रणवीर सिंह को लेकर रोहित शेट्टी 'सिम्बा' नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की हीरोइन अब तक तय नहीं हुई है। कई नामों पर चर्चा हो चुकी है जैसे श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर या सैफ अली की बेटी सारा अली खान, लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। 
 
एक बार फिर फिल्म की हीरोइन का मामला उठा है और इस बार प्रिया प्रकाश वॉरियर का नाम सामने आया है। प्रिया हाल ही में बेहद चर्चा में आई थी जब उनकी आंख मारने की अदा ने पूरे भारत के लोगों को दीवाना कर दिया था। 
 
खबर है कि रोहित शेट्टी इस फिल्म में प्रिया को रणवीर के अपोजिट लेने की सोच रहे हैं। खुद प्रिया ने कहा था कि वे रणवीर की दीवानी हैं। ऐसे में उन्हें रणवीर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का अवसर मिलता है तो इससे बड़ी बात और क्या होगी। 
 
प्रिया के साथ दीपिका पादुकोण के नाम की भी चर्चा है। दीपिका और रोहित शेट्टी 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम कर चुके हैं। रणवीर और दीपिका की जोड़ी बेहद लोकप्रिय भी है। इसलिए संभव है कि दीपिका भी रणवीर के साथ 'सिम्बा' में नजर आ सकती हैं। 
 

Show comments

पटोला से रेड साड़ी तक, गणेश चतुर्थी के लिए दीपिका पादुकोण के 10 बेस्ट ट्रेडिशनल लुक से लें इंस्पिरेशन

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख