ramcharitmanas
✕

शाहरुख की फिर छुट्टी... रणवीर को लेकर फिल्म बनाएंगे आदित्य चोपड़ा

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (11:28 IST)
शाहरुख खान को लेकर आदित्य चोपड़ा ने दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्में निर्देशित की। इसके बाद आदित्य ने शाहरुख का साथ छोड़ दिया और रणवीर सिंह को लेकर 'बेफिक्रे' नामक फिल्म बनाई। यह आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित पहली असफल फिल्म थी। 
 
शाहरुख को न लेने की वजह तब ये बताई गई थी कि फिल्म की कहानी युवा हीरो की डिमांड करती है इसलिए रणवीर को लिया गया है, लेकिन अब सुनने में आया है कि एक बार फिर रणवीर को ही लेकर आदित्य फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
यश राज फिल्म्स के सूत्रों का कहना है कि आदित्य जल्दी ही एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं और एक बार फिर उन्होंने शाहरुख की बजाय रणवीर सिंह को चुना है। 
 
यह फिल्म बेफिक्रे की तरह नहीं होगी। यह एक फैमिली फिल्म होगी जिस तरह की यश राज फिल्म वर्षों पूर्व बनाया करता था। रणवीर इस फिल्म एक पारिवारिक लड़के का रोल अदा करेंगे। 
 
आदित्य चोपड़ा का बैनर सलमान और आमिर के साथ लगातार फिल्में बना रहा है, लेकिन शाहरुख के साथ 'फैन' के बाद कोई फिल्म उन्होंने नहीं बनाई है। क्या शाहरुख खान की कम होती चमक इसके लिए जिम्मेदार है। 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख