Daily Horoscope
✕

इन्होंने मेरी आंखें खोल दीं - रणवीर सिंह

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (16:06 IST)
‘‘पद्मावती’’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उनसे उनके करियर की बेहतरीन अदाकारी कराई जिससे उनकी छोटी सी दुनिया बहुत बड़ी हो गई है। भंसाली की आने वाली फिल्म ‘‘पद्मावती’’ में रणवीर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते दिखेंगे। सुपरहिट फिल्म ‘‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’’ और ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ के बाद रणवीर की भंसाली के साथ यह तीसरी फिल्म है।
 
रणवीर(32) ने कहा कि भंसाली ने उन्हें ‘‘पद्मावती’’ में एक नए मुकाम की ओर बढ़ने की हिम्मत दी है। वे कहते हैं, ‘‘मेरी सबसे बेहतरीन प्रस्तुतियों में कुछ का श्रेय भंसाली को जाता है। उन्होंने मेरी आंखें खोल दीं, मेरी दुनिया बड़ी कर दी और मुझे उड़ने के लिए पंख दिए। उन्होंने मुझसे से वो कराया, जिसका मुझे खुद भी अंदाजा नहीं था।’’ 
रणवीर ने कहा, ‘‘एक अभिनेता के तौर पर उनका मुझ पर एक गहरा प्रभाव है। उन्होंने मुझे वह अभिनेता बनाया, जो मैं आज हूं। उन्होंने मुझे मेरी हर सीमा के पार धकेला और इस बात पर विश्वास करने को मजबूर किया कि एक अभिनेता के तौर पर, मैं सब कुछ हासिल कर सकता हूं, इसकी कोई सीमा नहीं है।’’ 
 
अभिनेता ने कहा कि उनका भंसाली के साथ एक गहरा संबंध है, जो दर्शकों को भी दिखता है इसलिए ही वे हमारी फिल्में देखने आते हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, पद्मावती और शाहिद कपूर, महारावल रत्न सिंह के किरदार में हैं।
 
‘पद्मावती’ एक दिसंबर को रिलीज होगी।(भाषा) 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख