Hanuman Chalisa
✕

रणवीर सिंह ने भी मना किया कॉमेडी नाइट्स बचाओ में जाने से

Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2016 (18:05 IST)
रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' के प्रमोशन के लिए कई टीवी शो में जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में जाने से इनकार कर दिया है। कुछ दिनों पहले जॉन अब्राहम ने भी इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। इस शो से अब फिल्म सितारे कन्नी काटने लगे हैं क्योंकि इसमें न केवल बेहूदा मजाक किए जाते हैं बल्कि कुछ ऐसे कमेंट्स भी किए जाते हैं जो फिल्म स्टार्स को तीर की तरह चुभते हैं।


 
रणवीर सिंह के इनकार से कृष्णा अभिषेक हैरान हैं। उनके अनुसार जब 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए रणवीर आए थे तो वे काफी खुश थे। उन्होंने शो के फॉर्मेट का जम कर आनंद लिया। तारीफ भी की, लेकिन अब जब मजाक का तीखापन कम कर दिया गया है तो उनका न आना हैरान कर देने वाला है। 
 
गौरतलब है कि फिल्म स्टार्स जब से इस शो से नाराज होने लगे हैं तब से इसमें किए जाने वाले मजाक का तीखापन कम कर दिया गया है। पहले स्क्रिप्ट नहीं दिखाई जाती थी, लेकिन अब आने वाले मेहमानों को स्क्रिप्ट बताई जाती है और यदि उसे किसी बात पर ऐतराज हो तो उसे हटा दिया जाता है, इसके बावजूद फिल्म कलाकार नहीं आ रहे हैं इससे शो के निर्माता चिंतित है।
 
कृष्णा का मानना है कि फॉर्मेट बदला गया है और जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। 

Show comments

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख