Daily Horoscope
✕

चार्ली चैपलिन की फोटो को वैनिटी वैन में चिपका लिया और जयेशभाई जोरदार के किरदार के लिए प्रेरणा ली: रणवीर सिंह

Updated: मंगलवार, 3 मई 2022 (15:16 IST)
रणवीर सिंह यशराज फिल्म्स की ‘जयेशभाई जोरदार’ में अभिनय कर रहे हैं। यह बड़े पर्दे की एक ऐसी एंटरटेनर है, जो इंडियन सिनेमा में दुर्लभ हीरो और हीरोइज्म का एक नया ब्रांड पेश करेगी। रणवीर ने गुजरात के हार्टलैंड से आने वाले किरदार में खुद को ढालने के लिए एक बार फिर से अपना शेप-शिफ्ट कर लिया है, जो अपनी तेज-तर्रार बुद्धि के दम पर हमारा मनोरंजन करेगा, हमारे दिलों को जीतेगा और एक पॉवरफुल मैसेज भी देगा। रणवीर का कहना है कि जयेशभाई नामक यह किरदार चार्ली चैपलिन और समाज पर किए गए उनके सटायर का भारत की तरफ से जवाब है।
 
रणवीर कहते हैं, “जयेशभाई एक ऐसा किरदार है, जिसका हिंदी सिनेमा के इतिहास में कोई संदर्भ नहीं मिलता, लेकिन अगर मैनरिज्म के मामले में मुझे इस किरदार को किसी के बगल में खड़ा करना हो, तो वह चार्ली चैपलिन ही होंगे। एक आर्टिस्ट के रूप में चार्ली चैपलिन के अंदर यह बेमिसाल काबिलियत थी कि कलाकार का दर्द सहते हुए भी वह हर किरदार को खिलंदड़ेपन के साथ निभा ले जाते थे। उनकी स्थिति हमेशा बहुत दुखद बनी रहती थी, लेकिन वह ह्यूमर के पॉवर से सब कुछ निबटा देते थे।”
 
उन्होंने आगे बताया, "ट्रैजिक कॉमेडी मेरे मन में गहराई से गूंजती रहती है, यही वजह है कि 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' मेरी ऑल टाइम पसंदीदा फिल्म है। किसी का दर्द सहना और उसके साथ प्रयोग करना, दुख को सहना और उसे हल्का कर देना जिंदगी जीने का एक खूबसूरत तरीका है।"
 
रणवीर ने खुलासा किया कि उन्होंने जयेशभाई जोरदार की शूटिंग के दौरान अपनी वैनिटी वैन में चैपलिन की एक तस्वीर लगा रखी थी और उसका इस्तेमाल उन्होंने जयेशभाई को पर्दे पर जीवंत बनाने के लिए किया। वह कहते हैं, "मैंने अपनी रिसर्च के दौरान चैपलिन की एक अनोखी तस्वीर देखी थी। उसमें उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे, इसके बावजूद वह पूरी तरह से कॉमिकल नजर आ रहे थे। ऊपर से देखने पर यह चैपलिन की एक फनी तस्वीर लगती है, लेकिन अगर आप उनकी आंखों में झांक कर देखेंगे तो पाएंगे कि उनमें आंसू उमड़ रहे हैं। जयेश के लिए यही बात मेरी प्रेरणा शक्ति बन गई। मैंने लगभग 4x4 फीट की इस तस्वीर को वहां से उखाड़ लिया और अपनी वैनिटी वैन में चिपका दिया। इसने मुझे वे तमाम इमोशनल चीजें और किरदार की बारीकियां अता कीं, जिनकी जयेश का किरदार निभाने से पहले मुझे जरूरत थी।”
 
समाज पर किए गए जोरदार सटायर ‘जयेशभाई जोरदार’ को मनीष शर्मा ने प्रोड्यूज किया है। फिल्म में ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी अभिनय कर रही हैं। बॉलीवुड की बिग स्क्रीन पर रणवीर के साथ यह उनका डेब्यू है। फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है, जो 13 मई, 2022 को पूरे विश्व में रिलीज होने जा रही है।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख