ramcharitmanas
✕

रणवीर सिंह ने महिलाओं के अपमान वाले विज्ञापन के लिए मांगी माफी

Updated: शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (18:11 IST)
सेलिब्रिटीज़ कई बार पैसों के लालच में ऐसे विज्ञापन कर देते हैं जिन्हें नैतिक रूप से ठीक नहीं समझा जाता। कई ऐसे उदाहरण आपको मिल जाएंगे। हाल ही में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने एक विज्ञापन किया है जिसमें वे फॉर्मल कपड़ों में एक युवती को कंधे पर उठाए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे एक चपरासी खड़ा है जो मुस्करा रहा है। विज्ञापन पर कैप्शन लिखा है -'रुको मत, अपना काम घर लेकर जाओ'। इस विज्ञापन की चारों ओर आलोचना हो रही है और इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना गया। 


 
मजेदार बात तो यह है कि दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ ने ही ट्वीटर पर कड़े शब्दों में इस विज्ञापन की आलोचना की है। उन्होंने लिखा है कि वर्कप्लेस में महिलाओं के अधिकारों के प्रति गिरी हुई मानसिकता का यह उदाहरण है। आखिर वे क्या सोच रहे थे। 
 
लगातार आलोचना के बाद इस विज्ञापन को हटा लिया गया है। कंपनी की ओर से एक अधिकारी ने कहा है कि विज्ञापन के पोस्टर से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और हम किसी को तकलीफ नहीं पहुंचाने चाहते। इसलिए विज्ञापन हटा दिया गया है। 


 
यह बात रणवीर सिंह तक भी पहुंच गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन दुर्भावनापूर्ण नहीं था, परंतु भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए विज्ञापन को हटा लिया गया है। इस विज्ञापन के होर्डिंग 30 से ज्यादा शहरों में लगाए गए थे। 
 
जब विज्ञापन के विरोध का स्वर बढ़ने लगा तो रणवीर सिंह को लगा कि उन्होंने कुछ गलत कर दिया है। उनकी ओर से अधिकृत बयान जारी किया गया है जिसमें उन्होंने माफी मांगी है। इस विवाद को लेकर रणवीर सिंह का कहना है कि हमने क्रिएटिविटी के नाम पर आजादी दी थी, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ गलत हो गया है और मैं इसके लिए क्षमा मांगते हुए कहता हूं कि अब यह अतीत की चीज हो गई है। हमने गलती को सुधारते हुए सभी शहरों से होर्डिंग तुरंत हटा लिए। मैं निजी और व्यावसायिक रूप से महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं और कभी ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे उनका अपमान हो।" 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख