dharma sangrah
✕

रणवीर सिंह भी चले बड़े स्टार्स की राह पर, अब नहीं लेंगे फिल्मों के लिए फीस!

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बैक टू बैक हिट फिल्में देने के बाद अब अपनी फिल्मों में फीस की जगह प्रोफिट में हिस्सेदारी लेंगे

Updated: शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (12:39 IST)
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों सफलता के सातवे आसमान पर है। रणवीर ने बॉक्स ऑफिस पर पद्मावत, सिम्बा और गली बॉय जैसी बैक टू बैक हिट फिल्में दी हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्मों की है‍ट्रिक लगाने के बाद रणवीर ने अब शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया है।


खबरों के अनुसार रणवीर सिंह ने भी अन्य बड़े स्टार्स की राह पर चलते हुए अपनी फिल्मों में फीस की जगह प्रोफिट में हिस्सेदारी लेने का फैसला किया है। रणवीर लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। 'पद्मावत' में उनकी अदाकारी के बाद, रणवीर की फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। रणवीर सिंह निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं। 
 
रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की तख्त और कबीर खान की 83 में नजर आएंगे। सुनने में आ रहा है कि रणवीर ने अभी से इनके निर्माताओं से यह साफ कर दिया है कि वो इनकी कमाई का हिस्सा लेंगे। रणवीर का शानदार अभिनय बॉक्स ऑफिस पर सफलता अर्जित करता है और ऐसे में निर्माता भी उनका सक्सेस रेट देखते हुए उन्हें फिल्म के प्रॉफिट में शेयर देने से हिचकिचा नहीं रहे हैं। 
 
रणवीर सिंह सिर्फ 8 साल में ही इस मुक़ाम पर पहुंच गए हैं। इसे कामयाबी की अद्भुत दास्तान माना जा रहा है। रणवीर सिंह आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। वहीं अपनी आगामी फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे।

Show comments

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख