dharma sangrah

रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज रुकी

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (11:23 IST)
कोरोना वायरस का खतरा हर घंटे बढ़ रहा है और अधिकारियों द्वारा वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं।
 
ऐसे में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म '83' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। 
 
मुख्य अभिनेता ने इस महत्वपूर्ण अपडेट की घोषणा अपने सोशल मीडिया पर की है जहां उन्होंने निर्माताओं का आधिकारिक बयान साझा किया है जिसमें कहा गया है,"83 केवल हमारी फिल्म नहीं बल्कि पूरे देश की फिल्म है। लेकिन राष्ट्र का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आता है। सुरक्षित रहें, ध्यान रखें।  हम जल्द ही वापसी करेंगे!”
 
 
 
रणवीर सिंह फ़िल्म में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।
 
कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की '83 रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है। 
 
रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की रिलीज़ को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा।

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख