suvichar
✕

रणवीर सिंह की फिल्म 83 आगे बढ़ी, बंटी और बबली 2 आएगी क्रिसमस पर!

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (14:08 IST)
रणवीर सिंह की फिल्म 83 आगे बढ़ी, बंटी और बबली 2 आएगी क्रिसमस पर : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 83 महीनों से रिलीज होने का इंतजार कर रही है, लेकिन कोविड-19 (Covid-19) ने सब चौपट कर रखा है। यह फिल्म इस वर्ष अप्रैल में रिलीज होने वाली थी और इसके बाद कई बार इसकी रिलीज टली। अब यह फिल्म क्रिसमस (Christmas) पर भी रिलीज नहीं होगी क्योंकि अभी भी सिनेमाघर पूरी तरह खुले नहीं हैं और दर्शकों के मन में कोरोनावायरस (CoronaVirus) को लेकर भय है। यह फिल्म 2021 के फरवरी या मार्च में रिलीज होने की संभावना है। 
 
1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव (Kapil Dev) के नेतृत्व में विश्वकप (World Cup) जीत कर सभी को चौंका दिया था। विश्व कप में भारतीय टीम के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन और कप जीतने तक के सफर को इस फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है। कबीर खान (Kabir Khan) निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी हैं। 
 
क्रिसमस पर आमिर खान (Aamir Khan) की लाल सिंह चढ्ढा (Lal Singh Chaddha) और रणवीर की 83 हटने के बाद बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2) के रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukerjee), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। यह एक मनोरंजक फिल्म है और त्योहार पर दर्शक इस तरह की फिल्म देखना पसंद करते हैं। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) जल्दी ही इस बारे में फैसला लेने वाले हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख