Hanuman Chalisa

अजय देवगन ने रानी मुखर्जी को बताया कि कैसे उन्हें ताने मारे गए थे...

रानी मुखर्जी अभी जिससे भी मिल रही हैं उनसे अपना हिचकी मोमेंट पूछ रही हैं। दरअसल रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' रिलीज़ होने वाली है। इसके प्रमोशन के दौरान वे 'हिचकी मोमेंट' अभियान चला रही हैं। हाल ही में वे अजय देवगन से मिली और उनसे भी यही सवाल किया। 
 
बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन ने भी बताया कि उनक हिचकी मूमेंट क्या था। अजय देवगन ने बताया कि 1991 में उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' की रिलीज़ होने से ठीक पहले उनका हिचकी मोमेंट था। 


 
अजय ने कहा मेरी पहली फिल्म के रिलीज के पहले इंडस्ट्री में कहा जाता था कि 'वह (अजय) एक साधारण दिखने वाला आदमी है', 'वह हीरो मटेरियल नहीं है', 'वो सक्सेस नहीं हो पाएगा'। मैं सुनता था, लेकिन कभी इसे लेकर परेशान नहीं हुआ। फिल्म रिलीज़ हुई और बॉक्स-ऑफिस पर सफल भी रही। उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
 
अजय ने आगे कहा हिचकी की परवाह मत करो, उसको अपना इंस्पिरेशन बनाओ। अजय की यह बात बिलकुल सही है इसलिए हिचकी को अपनी ताकत बनाओ। 
 
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' हाल ही में रिलीज़ हुई है और बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
 
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​की फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी के टीचर बनी हैं जो एक टॉरेट सिंड्रॉम से पीड़ित हैं। इस बीमारी को अपनी ताकत बनाते हुए रानी अपने साथ बच्चों का जीवन भी सुधारती हैं। फिल्म 23 मार्च को रिलीज़ होगी। 

Show comments

अहान पांडे से लक्ष्य तक, बॉलीवुड की प्रेम कहानियों को जिंदा रखने वाले नए दौर के रोमांटिक हीरो

'भूल भुलैया 4' की चर्चा के बीच कार्तिक आर्यन की 5 बड़ी अपकमिंग फिल्में, हर जॉनर में करेंगे धमाका

'मिर्जापुर: द मूवी' को क्या मिलेगा 'A' सर्टिफिकेट? निर्देशक गुरमीत सिंह ने बताई पूरी वजह

'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज, फैमिली, प्यार और संघर्ष के बीच सम्मान की तलाश में दिखे हिमांश कोहली

खुशाली कुमार की 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगा शादी और कॉमेडी का अनोखा स्वयंवर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख