Hanuman Chalisa
✕

कैसी है 'रंगून' की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग?

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (16:56 IST)
विशाल भारद्वाज फिल्म 'रंगून' 24 फरवरी को प्रदर्शित हुई। विशाल की यह सबसे महंगी फिल्म है। विशाल भारद्वाज की फिल्मों का एक अलग दर्शक वर्ग है जो बहुत सीमित है। आम दर्शक उनकी फिल्मों को पसंद नहीं करते हैं। फिल्म में सैफ अली खान और शाहिद कपूर जैसे कलाकार हैं जिनका सितारा मूल्य बहुत कम है। वेबदुनिया ने पहले ही लिख दिया था कि फिल्म की ओपनिंग कमजोर रहेगी और वैसा ही हुआ। 
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अत्यंत ही कमजोर शुरुआत की है। सुबह के शो में दस से बारह प्रतिशत की ओपनिंग लगी है। कई मल्टीप्लेक्स में तो ओपनिंग तीन से चार प्रतिशत रही है। रायपुर, भिलाई और उदयपुर के मल्टीप्लेक्स में पहले शो में तो कोई दर्शक नहीं पहुंचा और शो कैंसल करना पड़े। कई मल्टीप्लेक्स में पहले शो में तीन, पांच, आठ जैसी संख्या में दर्शक पहुंचे। इतनी बुरी ओपनिंग देख बॉलीवुड को करारा झटका लगा है। मल्टीप्लेक्स के यह हाल है तो सिंगल स्क्रीन के हाल और बुरे होना है। महाशिवरात्रि की छुट्टी का भी फिल्म को कोई लाभ मिलता नहीं दिख रहा है जिससे लगता है कि दर्शकों को फिल्म में रूचि नहीं है। 

ALSO READ: रंगून : फिल्म समीक्षा
जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो यह पांच करोड़ से भी कम रह सकता है। यदि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा होता है तो कलेक्शन थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि उम्मीद कम ही नजर आ रही है। जहां तक फिल्म समीक्षकों की राय है तो फिल्म की तारीफ करने वाले ज्यादा हैं, लेकिन कुछ समीक्षकों ने बुराई भी की है। जो भी दर्शक फिल्म देखने पहुंचे हैं उनकी राय मिश्रित है। 
 
'रंगून' का बजट 75 से 80 करोड़ रुपये के बीच है और इतनी महंगी फिल्म होने के कारण फिल्म को अच्छी ओपनिंग करना थी। ओपनिंग खराब होना फिल्म के व्यवसाय के लिए अच्छा संकेत नहीं है। 

Show comments

रामायण का दूसरा इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रावण और भगवान राम के बीच महासंग्राम की झलक

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख