Daily Horoscope
✕

50 करोड़ रुपये का नुकसान... रंगून हुई साफ!

Updated: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (19:27 IST)
रंगून को विशाल भारद्वाज, सैफ अली खान और शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप माना जा रहा है। इस फिल्म की असफलता से सैफ और शाहिद कपूर के करियर पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। अपने आपको बड़ा सितारा मानने वाली कंगना रनौट को करारा झटका लगा है। विशाल भारद्वाज के लिए आगे की राह कठिन हो गई है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म यह मानी जा रही है। 
रंगून फिल्म जब से बनना शुरू हुई तब से चर्चा में थी। साजिद नाडियाडवाला जैसे घोर व्यावसायिक फिल्म बनाने वाले निर्माता ने जब कलात्मक फिल्म बनाने वाले विशाल भारद्वाज से हाथ मिलाया तो हैरानी होना स्वाभाविक थी। विशाल को बड़ा बजट दिया गया क्योंकि साजिद फिल्म की बेहतरी के लिए जी खोलकर पैसा खर्च करते हैं। 
 
62 करोड़ रुपये में यह फिल्म बनाई गई। 80 करोड़ रुपये में इसे बेचा गया। सैफ और शाहिद जैसे कलाकारों पर इतनी रकम खर्च करना हैरानी भरा फैसला है क्योंकि ये इतने बड़े सितारे नहीं हैं जिनकी फिल्में सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन आसानी से कर ले। म्युजिक राइट्स के 5 करोड़ रुपये साजिद ने खुद रखे। 
 
ALSO READ: रंगून : फिल्म समीक्षा

 
सूत्रों के अनुसार फिल्म के प्रमुख वितरक ने सैटेलाइट राइट्स 25 करोड़ रुपये में बेचे जिसमें दस करोड़ का नुकसान संभव है। 15 करोड़ रुपये के लगभग भारत के सिनेमाघरों से मिलेंगे। इस तरह से 80 करोड़ के इनवेस्टमेंट पर 30 करोड़ रुपये की ही रिकवरी हो रही है और 50 करोड़ रुपये के करीब नुकसान होगा। 
 
इस फिल्म ने इससे जुड़े कुछ लोगों के करियर के आगे संकट खड़ा कर दिया है। 
Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख