dharma sangrah
✕

'स्वातंत्र्यवीर सावरकर स्मारक' पहुंचे रणदीप हुड्डा, वीडियो शेयर करके कही यह बात

Updated: शनिवार, 15 जुलाई 2023 (14:20 IST)
randeep hooda visits swatantryaveer savarkar smarak: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणदीप विनायक दामोदर सावरकर के किरदार में नजर आने वाले हैं। रणदीप हुड्डा ने इस बायोपिक फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। हाल ही में रणदीप मुंबई में स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक पहुंचे।
 
स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक का वीडियो रणदीप हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अंदर का नाजारा दिख रहा है। इसमें उन्हें वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर से मुलाकात करते भी देखा जा सकता है। 
 
इसके साथ रणदीप ने लिखा, आखिरकार स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्मारक का दौरा किया जो सशस्त्र क्रांति और महान व्यक्ति के लिए एक महान श्रद्धांजलि है। जिम्नेजियम, बॉक्सिंग रिंग, मार्शल आर्ट, रिकॉर्डिंग-वीएफएक्स स्टूडियो, ऑडिटोरियम और एक शूटिंग रेंज सब है। रंजीत सावरकर और इसकी देखभाल करने वाले सभी प्यारे लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। 
 
बता दें कि इस फिल्म में रणदीप हुड्डा सिर्फ एक्टिंग नहीं कर रहे बल्कि निर्देशक और निर्माता के तौर पर अपनी नई यात्रा की शुरुआत भी करने जा रहे हैं। उत्कर्ष नैथानी के साथ रणदीप हुड्डा द्वारा निर्देशित और सह-लिखित यह फिल्म एक ऐतिहासिक बायोग्राफिकल ड्रामा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख