Hanuman Chalisa
✕

रणबीर कपूर की 'शमशेरा' की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग?

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (16:30 IST)
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' की एडवांस बुकिंग रिलीज के 6 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी, लेकिन रिस्पांस ठंडा रहा जिसके आधार पर उन लोगों को झटका लगा जो रिलीज के पहले ही फिल्म की बढ़-चढ़ कर तारीफ कर रहे थे। यश राज फिल्म्स की मूवी, रणबीर कपूर जैसा स्टार, बड़ा कैनवास के कारण फिल्म को अच्छी शुरुआत करनी थी, लेकिन फिल्म की ओपनिंग बेहद कमजोर रही। 
 
मल्टीप्लेक्स में सुबह से ही शो शुरू कर दिए गए, लेकिन इनमें वैसी भीड़ नजर नहीं आई जैसी की उम्मीद थी। कुछ शहरों में तो सुबह के शो में दर्शकों की संख्या उंगली पर गिनने लायक थी। 
 
दूसरी ओर कुछ शहरों और सिनेमाघरों से यह भी खबर है कि दर्शकों के अभाव में शो रद्द कर दिए गए हैं। ये रणबीर कपूर जैसे सितारे के लिए झटका देने वाली खबर है। 

ALSO READ: शमशेरा फिल्म समीक्षा: करम से डकैत, धरम से आज़ाद और दर्शकों के लिए सिरदर्द
इतने बड़े बजट की फिल्म का पहला शो ही दर्शकों के अभाव में रद्द हो जाता है तो इसका गहरा असर फिल्म के व्यवसाय पर पड़ने वाला है। रिलीज के पहले ही दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है। 
 
दोपहर और शाम के दर्शकों की संख्या में इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन ये उत्साहजनक नहीं है। फिल्म की रिपोर्ट भी नकारात्मक आई है इससे पहले ही दिन फिल्म की शुरुआत बिगड़ गई है। वेट एंड वॉच नीति पर चलने वाले दर्शक भी अब शायद फिल्म से दूरी बना ले। 
Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख