Hanuman Chalisa
✕

रणबीर-कैटरीना वो सब करेंगे जो जरूरी होगा

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (17:52 IST)
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का प्रचार इकट्ठे ही करेंगे। ऐसी अफवाहें थीं कि रणबीर और कैटरीना लंबे समय तक चले अपने रिश्ते के टूट जाने के बाद अब फिल्म का प्रचार एक साथ नहीं करेंगे।
फिल्म निर्माता, डिज्नी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर ने कहा ‘‘रणबीर और कैटरीना पूरी तरह पेशेवर हैं और दोनों वो सब करेंगे जो ‘जग्गा जासूस’ के प्रचार के लिए जरूरी होगा। ’’ निर्देशक अनुराग बसु की जासूसी-ड्रामा फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
 
‘जग्गा जासूस’ पहले 2014 अक्तूबर या नवंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मुख्य किरदारों की पूर्व प्रतिबद्धताओं के चलते इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई।
 
सिद्धार्थ ने कहा, ‘‘शूटिंग अंतिम चरण में है। कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी। इसके बाद ही हम रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे।’’ फिल्म के अगले साल रिलीज होने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि शूटिंग खत्म होने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।(भाषा) 

Show comments

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख