biodatamaker
✕

क्या... दीपिका-कैटरीना के बाद अब आलिया की रणबीर कपूर की लाइफ में एंट्री!

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (18:16 IST)
रणबीर कपूर को बॉलीवुड का दिलफेंक एक्टर कहा जाता है। शायद इसीलिए उनके अभिनय से ज्यादा रोमांस के चर्चे हुए हैं। कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण से रणबीर की नजदीकियां खासी चर्चित रहीं। इन दिनों रणबीर को लेकर फिर दबे स्वर में बातें शुरू हो गई हैं। 
 
बताया जा रहा है कि इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ गई है। ये दोनों 'ब्रह्मास्त्र' नामक फिल्म साथ में कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। शूटिंग शुरू होने के पहले इसकी खासी तैयारियां करना पड़ रही है। 
 
ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी निर्देशित करने वाले हैं जो रणबीर के परम मित्र हैं। रणबीर को लेकर अयान ने 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' नामक फिल्में बनाई हैं। अयान की फिल्ममेकिंग स्टाइल से रणबीर बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। 
 
ब्रह्मास्त्र की तैयारियों के सिलसिले में रणबीर, आलिया और अयान लगातार मिलते रहते हैं। कभी रणबीर के घर पर मीटिंग होती है तो कभी अयान के घर पर। इसी दौरान आलिया और रणबीर अच्छे दोस्त बन गए और अब बात दोस्ती से भी आगे निकल गई है। 
 
सूत्रों का कहना है कि अब आलिया और रणबीर रोजाना मिलने की कोशिश करते हैं। वे घंटों साथ बिताते हैं। कार भी वे वापस भेज देते हैं ताकि किसी को पता नहीं चले। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रणबीर-आलिया तेल अवीव में मिले थे और वक्त साथ बिताया था। 
 
 
वैसे भी रणबीर को अपने अफेयर छिपाने में मजा आता है। कैटरीना और दीपिका के साथ भी वे इसी तरह लुकाछिपी का खेल खेलते थे। 
 
गौरतलब है कि आलिया का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा से जोड़ा जाता रहा है, हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात को स्वीकारा नहीं है। ये भी कहा गया कि दोनों में ब्रेकअप हो गया है। 
 
रणबीर और आलिया क्या बॉलीवुड के नए लव बर्ड्स हैं? कुछ दिनों में और स्थिति स्पष्ट होगी। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख