• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao and patralekha getting married in jaipur
Written By
Last Modified: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (11:49 IST)

राजकुमार राव और पत्रलेखा का वेडिंग प्लान आया सामने, जयपुर में लेंगे सात फेरे!

राजकुमार राव और पत्रलेखा का वेडिंग प्लान आया सामने, जयपुर में लेंगे सात फेरे! - rajkummar rao and patralekha getting married in jaipur
बॉलीवुड के कई कपल्स ऐसे हैं जिनकी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें रणबीर कपूर- आलिया भट्ट, विक्की कौशल- कैटरीना कैफ और राजकुमार राव- पत्रलेखा का नाम शामिल है। बीते दिनों खबरें आई थी कि राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

 
बताया जा रहा है कि राजकुमार नवंबर की शुरुआत में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर रहे हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। वहीं अब राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का वेडिंग प्लास सामने आया है।
 
खबरों के अनुसार राजकुमार राव पत्रलेखा संग राजस्थान में सात फेरे लेंगे। 10, 11 और 12 नवंबर को इनकी शादी का फंक्शन चलेगा। दोनों जयपुर, राजस्थान में एक पारंपरिक समारोह में शादी करेंगे। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के कार्ड अभी बांटे जा रहे हैं। 
 
राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त ही इस शादी का हिस्सा होंगे। दोनों प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे।
 
राजकुमार और पत्रलेखा लगभग 10 वर्षों से साथ हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे राजकुमार और वह पहली बार मिली थीं। उन्होंने कहा था, मैंने उन्हें (राजकुमार) पहली बार ऑन-स्क्रीन देखा जब मैंने एलएसडी देखा। मैंने सोचा था कि फिल्म में उन्होंने जिस अजीब आदमी की भूमिका निभाई थी, वह वास्तव में उनके जैसा था।
 
पत्रलेखा ने कहा था, उनके बारे में मेरी धारणा पहले ही धूमिल हो चुकी थी। उन्होंने मुझे बाद में बताया कि उसने मुझे पहली बार एक विज्ञापन में देखा और सोचा, 'मैं उससे शादी करने जा रहा हूं'। यह बहुत विडंबनापूर्ण था।
 
ये भी पढ़ें
ULLU की Charmsukh सीरिज में Live Streaming: पति का पत्नी के साथ खतरनाक खेल