shradh paksha
✕

'संजू' के बाद क्रिकेट पर आधारित होगा राजकुमार हिरानी का अगला प्रोजेक्ट!

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (17:25 IST)
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। वे बॉक्स ऑफिस पर आखिरी बार संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' लेकर आए थे। अब राजकुमार हिरानी एकबार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं।

 
राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रहे हैं और अब हाल ही में खबर आई है कि क्रिकेट से संबंधित दो स्क्रिप्ट के साथ फिल्म निर्माता से संपर्क साधा गया है।
 
ALSO READ: गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट को बढ़ाना चाहते हैं संजय दत्त, इस एक्ट्रेस को बनाना चाहते हैं अपनी 309वीं गर्लफ्रेंड!
 
खबरों की माने तो राजकुमार हिरानी से क्रिकेट पर आधारित 2 फिल्मों के साथ संपर्क किया गया है जिनमें से एक फॉक्स स्टार की फिल्म है जो पीयूष गुप्ता और नीरज सिंह द्वारा लिखित लाला अमरनाथ की बायोपिक है, जबकि क्रिकेट पर आधारित एक अन्य कहानी अभिजत जोशी द्वारा लिखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार हिरानी खुद एक वेब सीरीज और कुछ अन्य स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि इनमें से उनका कौनसा प्रोजेक्ट पहले फ्लोर पर आएगा, इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
राजकुमार हिरानी ने बतौर निर्देशक सिर्फ पांच फिल्मों का निर्देशन किया है। साल 2003 में राजकुमार हिरानी ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' बनाई थी। इसके अलावा 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई', 2009 में '3 इडियट्स', 2014 में 'पीके' और 2018 में फिल्म 'संजू'।

Show comments

‘सिगरेट नहीं तो बीड़ी सही’, जब जेल में संजय दत्त ने पुलिस अफसर को दिया था ऐसा जवाब

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर मचे बवाल के बीच कोमल रानी का बड़ा बयान, बोलीं- 'मुझे ज्ञान देने की जरूरत नहीं'

रिपोर्टिंग लाइव का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, रेत माफिया के काले कारोबार का पर्दाफाश करेंगी परिणीति चोपड़ा

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की फिर बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सलमान खान की 'मातृभूमि' को रक्षा मंत्रालय की हरी झंडी? अब सेंसर बोर्ड से मंजूरी का इंतजार

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख